Friday 11 July 2014

भारत के कश्मीर में बनेगा वोश्व का सबसे बड़ा पुल ,,,,,,


भारत के कश्मीर में बनेगा वोश्व का सबसे बड़ा पुल ,,,,,,
भारतीय इंजीनियर जम्‍मू-कश्‍मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बना रहे हैं। 1.3 किमी लंबे इस ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर होगी, जो चीन के गीझू प्रांत की बाइपंजिएंग नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज (275 मीटर) से भी ज्यादा है। भारत द्वारा बनाए जाने वाला ब्रिज एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा होगा। 2016 में इसका काम पूरा हो जाएगा। कौरी इलाके में चिनाब नदी पर बन रहा यह पुल बारामुला को जम्मू से जोड़ने का काम करेगा।

25 हजार टन स्टील से बन रहा है ब्रिज
इस ब्रिज को आर्क आकार में बनाया जा रहा है। इसके मुख्य आर्क को दो केबल्स क्रेन के जरिए नदी के दोनों किनारों से जोड़ा जाएगा। इस पुल में कुल 17 स्टील पिलर लगाए जा रहे हैं, जिसमें सबसे लंबे पिलर की ऊंचाई 133 मीटर होगी। इसके साथ ही मुख्य आर्क का स्पान 485 मीटर होगा। इस ब्रिज के निर्माण में 25 हजार टन स्टील का उपयोग किया जा रहा है। कई भारी सामान हेलिकॉप्टर द्वारा जगह पर पहुंचाए गए हैं। प्रोजेक्ट कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन संभाल रहा है। लागत तकरीबन 92 मिलियन डॉलर यानी 552 करोड़ रुपए है। इस ब्रिज से बारामूला और जम्मू के बीच दूरी साढ़े छह घंटे में तय हो सकेगी। अभी इससे दोगुना समय लगता है।

हवा के तेज बहाव ने रोका था प्रोजेक्ट -
इस पुल का निर्माण 2002 में शुरू किया गया था लेकिन हवा के तेज बहाव के चलते 2008 में इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया। एक अनुमान के अनुसार, पुल पर यात्रा करने वालों को 250 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा का सामना करना पड़ेगा। दूसरी ओर, चिनाब नदी का बहाव भी इंजीनियरों को खासा परेशान कर रहा है। वे बताते हैं कि इस पुल निर्माण में सबसे बड़ा चैलेंज नदी का बहाव है जिसकी वजह से पुल बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



 परोपकाराय फलन्ति वृक्षा: परोपकाराय वहन्ति नद्यः।
 परोपकाराय दुहन्ति गावः परोपकाराय इदं शरीरम्।।
            
 
 
                                          ( hari krishnamurthy K. HARIHARAN)"
'' When people hurt you Over and Over
think of them as Sand paper.
They Scratch & hurt you,
but in the end you are polished and they are finished. ''
யாம் பெற்ற இன்பம் பெருக  வையகம் 
follow me @twitter lokakshema_hari

No comments:

Post a Comment

My Headlines

IF YOU FEEL IT IS NICE AND GOOD SHARE IT WITH OTHERS, IF NOT WRITE COMMENTS AND SUGGESTIONS SO THAT I CAN FULFILL YOUR EXPECTATIONS.

my recent posts

PAY COMMISSION Headline Animator