Friday 12 September 2014

फेसबुक के बारे में कुछ ऐसी बाते जो शायद कोई नहीं जानता......

फेसबुक के बारे में कुछ ऐसी बाते जो शायद कोई नहीं जानता......
Friday Sep 12, 2014, Internet
 
फेसबुक, जिसपर आज लगभग हर दूसरे व्यक्ति का अकाउंट मिल जाता है। आज हम हर छोटी से छोटी बात फेसबुक पर करना पसंद करते है। अपने दोस्तों को फोटोज में टैग करने का कहते है, हम लगभग हर तरह से फेसबुक का यूज़ कर रहे है, लेकिन फेसबुक की कुछ ऐसी भी बाते है जो शायद कोई भी नहीं जानता है । 
 
 
तो आइये जानते है कुछ फेसबुक के बारे में :-
 
1. कभी ध्यान दिया है की फेसबुक का रंग नीला क्यों है...?  क्योंकि फेसबुक चीफ मार्क जुकरबर्ग सबसे ठीक तरह से केवल नीला रंग ही देख सकते हैं, दरअसल मार्क जुकरबर्ग को रेड-ग्रीन कलर ब्लाइंडनेस है। 
 
2. यहाँ पर एक ऐसा भी ऑप्शन है कि यदि हमारे किसी परिचित व्यक्ति की मृत्यु हो जाये तो हम इसकी रिपोर्ट फेसबुक पर कर सकते हैं। इस रिपोर्ट करने के बाद फेसबुक ऐसी प्रोफाइल्स को एक तरह का स्मारक बना देता है। फेसबुक पर 30 मिलियन मरे हुए लोग है । 
 
 
3. फेसबुक पर एक ऐसा अकाउंट भी है जिसे आप कभी भी ब्लॉक नही कर सकते है। सीधी सी बात है वह अकाउंट है खुद मार्क जुकरबर्ग का। अगर कोई उन्हें ब्लॉक करने की कोशिश भी करता है तो उसे यह मैसेज पढ़ने को मिलेगा... " General Block failed error: Block failed."
 
4. फेसबुक पर लॉग करते वक़्त उसके होमपेज का यूआरएल होता है https://www.facebook.com और मजेदार बात यह है कि अगर इसी url के /4 जोड़ दिया जाये तो आप सीधे मार्क जुकरबर्ग की वॉल पर पहुंच जाएंगे।
 
5. फेसबुक पर नजर आने वाले लाइक बटन के लिए कई सालों तक फेसबुक की टीम के बीच मतभेद रह चूका है क्योकि इसे पहले 'AWESOME' नाम दिया जाने वाला था। लेकिन बाद में इसे LIKE किया गया।
 
 
6. फेसबुक पर एक ऑप्शन उपलब्द्ध होता है "POKE"। क्या आप इसका मतलब जानते है...?
इसका मतलब तो खुद मार्क भी नही जानते, जीहाँ खुद मार्क का कहना है कि हम फेसबुक पर एक ऐसा फीचर बनाएंगे जिसका कोई तय उद्देश्य या मतलब नहीं होगा।
 
7. एक बीमारी भी है जिसकी वजह ही फेसबुक को बताया जाता है और इस बीमारी का नाम है "फेसबुक एडिक्शन डिसऑर्डर।" और आपको यह भी जानकर हैरानी होगी कि इस वक्त दुनिया में लगभग 35 करोड़ लोग FAD से ग्रसित हैं।  दुनियाभर में हर उम्र के लोग  यानी फेसबुक की लत से जूझ रहे हैं।
 
 
8. जून महीने में आई एक रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक का उपयोग दुनिया भर में लगभग 82 .9 करोड़ लोग हर रोज करते हैं। दुनियाभर में 64 .5 करोड़ लोग हर रोज कम से कम एक बार अपने मोबाइल में फेसबुक जरूर ल़ॉग इन करते हैं।
 
9. मार्क जुकरबर्ग दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल हैँ। 2014 की फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग अपनी 34 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 13 वें सबसे अमीर इंसान हैं। 
 

 परोपकाराय फलन्ति वृक्षा: परोपकाराय वहन्ति नद्यः।
 परोपकाराय दुहन्ति गावः परोपकाराय इदं शरीरम्।।
            
 
 
                                          ( hari krishnamurthy K. HARIHARAN)"
'' When people hurt you Over and Over
think of them as Sand paper.
They Scratch & hurt you,
but in the end you are polished and they are finished. ''
யாம் பெற்ற இன்பம் பெருக  வையகம் 
follow me @twitter lokakshema_hari

No comments:

Post a Comment

My Headlines

IF YOU FEEL IT IS NICE AND GOOD SHARE IT WITH OTHERS, IF NOT WRITE COMMENTS AND SUGGESTIONS SO THAT I CAN FULFILL YOUR EXPECTATIONS.

my recent posts

PAY COMMISSION Headline Animator